मुंबई में सड़क पर कोरियन महिला से छेड़छाड़, दो शख्स गिरफ्तार
विदेशी महिला को जबरन चूमने की युवक कर रहे थे कोशिश
मुंबई। मुंबई में एक सड़क पर युवक द्वारा एक महिला यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार महिला दक्षिण कोरिया की नागरिक है। वह मुंबई की खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी वहां दो लड़के आए और टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसे छेड़ने लगे। एक ने हाथ पकड़कर उसे गाड़ी पर बिठाने की कोशिश की। जब महिला ने इनकार किया तो उसे जबरन चूमने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने खुद इस घटना का संज्ञान लिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसका नाम मुबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी हैं। खार पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।
Most Popular News of this Week
नवी मुंबईतील सत्ताधारी...
नवी मुंबई (प्रतिनिधी) – राज्याचे उपमुख्यमंत्री ना. एकनाथ शिंदे यांचे ओएसडी...
परिवहन समितीच्या सभेत...
एनएमएमटीच्या करारावरील चालक, वाहकांच्या पगारात भरघोस वाढड्रायव्हर,...
सीबीडीत मसाजच्या नावाखाली...
सात पिडित महिलांची सुटका; मॅनेजर महिलेस पोलिस कोठडी - नवी मुंबई (प्रतिनिधी)...
महापौर, उपमहापौरांसमवेत माजी...
नवी मुंबईतील विविध विषयासंदर्भात चर्चा; विकासाचा वेग वृद्धिंगत...
लॉजिस्टिक पार्क नोड येथील...
नवी मुंबई (प्रतिनिधी) – सिडकोच्या अनधिकृत बांधकामे नवी मुंबई विभागातर्फे...
