Breaking News

20 लाख की विदेशी शराब जब्त, आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा

20 लाख की विदेशी शराब जब्त, आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा

पालघर : जिले की आबकारी विभाग की टीम ने 20 लाख रुपए की विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। यह शराब दादरा और नगर हवेली से लाई गई थी, जो विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात सप्लाई की जानी थी। स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की सयुंक्त टीम ने मिलकर पालघर के एक बंगले पर छापा मारा। जहां उन्होंने दो हजार से ज्यादा विदेशी शराब और बीयर की बोतलें बरामद की। कार्यवाही करने पुलिस पहुंची तब तक आरोपित बंगले से फरार हो चुके थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गुजरात बॉर्डर से 20 किमी दूर पालघर के वडवली गांव से गुजरात में अवैध शराब की सप्लाई की जानी है। शराब एक बंगले में खड़े एक टेंपो में रखी हुई थी। आरोपितों को सूचना मिल गई थी, जिसके बाद वह भागने में सफल रहे। बरामद की गई शराब का उत्पादक शुल्क मुफ्त है और उन पर दादरा और नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेश के टिकट लगे हुए थे।


Most Popular News of this Week

तुर्भेगावात एक गाव एक होळी...

तुर्भे (वार्ताहर) - तुर्भेगवात एक गाव होळीचा सण उत्साहात साजरा करण्यात आला....

अर्थसंकल्पीय विशेष सभेला...

उरण नगराध्यक्षांची विशेष अधिकाराचा वापर करून सभागृहात ९८ कोटींच्या...

विद्यार्थ्यांसाठी अभ्यासिका...

मनसे नगरसेवक अभिजीत देसाईचे आयुक्तांना साकडेबेलापूर (वार्ताहर) - प्रभाग...

कळंबोलीतील अनधिकृत...

नोटीसा लावून बेवारस वाहने जप्तपनवेल (वार्ताहर) - पनवेल महापालिका आयुक्त...

कचरा व्यवस्थापन नियमांचे...

कल्याण (वार्ताहर) - कचरा व्यवस्थापन नियमांचे उल्लंघन करणाऱ्यांवर कारवाईचा...

आ.मंदा म्हात्रे यांच्या...

बेलापूर (वार्ताहर) - आ.मंदा म्हात्रे यांनी असंख्य महिलांसह होळी व...