अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर ऋतुजा लटके की जीत,नोटा के आंकड़ों ने चौंकाया
अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर ऋतुजा लटके की जीत,नोटा के आंकड़ों ने चौंकाया
मुंबई । अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने बड़ी जीत दर्ज की है। 19 राउंड के वोटों की गिनती के बाद ऋतुजा को 66247 वोट मिल गए थे. दिलचस्प बात ये है कि दूसरे नंबर पर कोई कैंडिडेट नहीं, बल्कि नोटा रहा। नंबर दो निर्दलीय राजेश त्रिपाठी, जिन्हें सिर्फ 1571 वोट मिले। खास बात यह है कि यहां नोटा का बटन बड़ी संख्या में लोगों ने दबाया है। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक नोटा को 12,806 वोट मिले। लंबी कानूनी लड़ाई और मशक्कत के बाद दिवंगत रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके ने नामांकन दाखिल किया था। इस चुनावी जंग में ऋतुजा लटके की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी, क्योंकि इस उपचुनाव में किसी भी दल ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी ने आखिरी समय में एमएनएस और एनसीपी की अपील पर अपने उम्मीदवार मुरजी पटेल को मैदान से हटा लिया था. ऐसे में उद्धव गुट की तरफ से उम्मीदवार ऋतुजा की जीत निश्चित मानी जा रही थी।
ऋतुजा लटके ने कहा था कि यह जीत मेरे पति और अंधेरी ईस्ट इलाके में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की है। मैं अभी काउंटिंग स्थल और बाद में आशीर्वाद लेने के लिए मातोश्री जाऊंगी।
Most Popular News of this Week
विद्यार्थ्यांसाठी अभ्यासिका...
मनसे नगरसेवक अभिजीत देसाईचे आयुक्तांना साकडेबेलापूर (वार्ताहर) - प्रभाग...
तुर्भेगावात एक गाव एक होळी...
तुर्भे (वार्ताहर) - तुर्भेगवात एक गाव होळीचा सण उत्साहात साजरा करण्यात आला....
अर्थसंकल्पीय विशेष सभेला...
उरण नगराध्यक्षांची विशेष अधिकाराचा वापर करून सभागृहात ९८ कोटींच्या...
कळंबोलीतील अनधिकृत...
नोटीसा लावून बेवारस वाहने जप्तपनवेल (वार्ताहर) - पनवेल महापालिका आयुक्त...
कचरा व्यवस्थापन नियमांचे...
कल्याण (वार्ताहर) - कचरा व्यवस्थापन नियमांचे उल्लंघन करणाऱ्यांवर कारवाईचा...
आ.मंदा म्हात्रे यांच्या...
बेलापूर (वार्ताहर) - आ.मंदा म्हात्रे यांनी असंख्य महिलांसह होळी व...
