मुंबई एयरपोर्ट पर 34 करोड़ की हेरोइन जब्त,विदेशी यात्री गिरफ्तार
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने 34 करोड़ रुपये मूल्य की 4,970 ग्राम हेरोइन जब्त की है। एक विदेशी यात्री अपने एक ट्रॉली बैग के अंदर विशेष रूप से बनाई गई जगह में पांच किलो हेरोइन छुपाकर ला रहा था, इस मामले में आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुंबई कस्टम जोन-III ने रविवार को एक ट्वीट कर कहा कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट (एनडीपीएस) 1985 के तहत 34.79 करोड़ रुपये मूल्य की 4970 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। इस मामले में एक विदेशी यात्री को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रतिबंधित पदार्थ को आरोपी के ट्रॉली बैग के अंदर विशेष रूप से बनाए गए छेद में छुपाया गया था। मामले की आगे की जांच चल रही है और उसे एक अदालत में पेश किया गया जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में, मुंबई हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 4.53 करोड़ रुपये मूल्य का 9,115 ग्राम सोना जब्त किया गया. इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Most Popular News of this Week
विद्यार्थ्यांसाठी अभ्यासिका...
मनसे नगरसेवक अभिजीत देसाईचे आयुक्तांना साकडेबेलापूर (वार्ताहर) - प्रभाग...
तुर्भेगावात एक गाव एक होळी...
तुर्भे (वार्ताहर) - तुर्भेगवात एक गाव होळीचा सण उत्साहात साजरा करण्यात आला....
अर्थसंकल्पीय विशेष सभेला...
उरण नगराध्यक्षांची विशेष अधिकाराचा वापर करून सभागृहात ९८ कोटींच्या...
कळंबोलीतील अनधिकृत...
नोटीसा लावून बेवारस वाहने जप्तपनवेल (वार्ताहर) - पनवेल महापालिका आयुक्त...
कचरा व्यवस्थापन नियमांचे...
कल्याण (वार्ताहर) - कचरा व्यवस्थापन नियमांचे उल्लंघन करणाऱ्यांवर कारवाईचा...
आ.मंदा म्हात्रे यांच्या...
बेलापूर (वार्ताहर) - आ.मंदा म्हात्रे यांनी असंख्य महिलांसह होळी व...
