Breaking News

डी गैंग ने रची पीएम मोदी को जान से मारने की साजिश,पुलिस को मिले ऑडियो मैसेज

डी गैंग ने रची पीएम मोदी को जान से मारने की साजिश,पुलिस को मिले ऑडियो मैसेज

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने संबंधी एक व्हाट्सअप मैसेज मिला है।  जिसमें कहा गया है कि आतंकी दाऊद इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी को मारने की साजिश रची है। इस मैसेज को मुंबई पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ऑडियो मैसेज में कहा गया है कि दाऊद इब्राहिम ने मुश्ताक अहमद और मुश्ताक नाम के दो आतंकियों को प्रधानमंत्री मोदी को मारने की सुपारी दी है। इस मामले में वर्ली थाने में FIR दर्ज कराई गई है। हालांकि, पुलिस मैसेज भेजने वाले को भी तलाश रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में सामने आया है कि जिस फ़ोन नंबर से धमकी मिली है वह नंबर भारत का ही है। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी क्राइम ब्रांच और स्टेट इंटेलिजेंस से भी साझा कर आगे कि जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसी साल अगस्त में भी जान से मारने की धमकी मिली थी। बता दें कि उस समय एक ई-मेल भेजकर कहा गया था कि आतंकियों के स्लीपर सेल में शामिल 20 लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के लिए तैयार हैं। ई-मेल में कहा गया था कि इस स्लीपर सेल के पास 20 किलो आरडीएक्स  है। ई-मेल भेजने वाले ने यह दावा भी किया था कि उसके आतंकवादियों से संबंध हैं और इस साजिश के खुलासे से बचने के लिए वह सुसाइड कर रहा है।


Most Popular News of this Week

विद्यार्थ्यांसाठी अभ्यासिका...

मनसे नगरसेवक अभिजीत देसाईचे आयुक्तांना साकडेबेलापूर (वार्ताहर) - प्रभाग...

तुर्भेगावात एक गाव एक होळी...

तुर्भे (वार्ताहर) - तुर्भेगवात एक गाव होळीचा सण उत्साहात साजरा करण्यात आला....

अर्थसंकल्पीय विशेष सभेला...

उरण नगराध्यक्षांची विशेष अधिकाराचा वापर करून सभागृहात ९८ कोटींच्या...

कळंबोलीतील अनधिकृत...

नोटीसा लावून बेवारस वाहने जप्तपनवेल (वार्ताहर) - पनवेल महापालिका आयुक्त...

कचरा व्यवस्थापन नियमांचे...

कल्याण (वार्ताहर) - कचरा व्यवस्थापन नियमांचे उल्लंघन करणाऱ्यांवर कारवाईचा...

आ.मंदा म्हात्रे यांच्या...

बेलापूर (वार्ताहर) - आ.मंदा म्हात्रे यांनी असंख्य महिलांसह होळी व...