Breaking News

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मरने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मरने की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

मुंबई। पुणे में एक शख्स ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार धमकी देने वाला शख्स नशे में धुत था और होटल मैनेजर से नाराज था। इसलिए उसने सीएम शिंदे की जान को खतरा बताते हुए फोन कर दिया था। जांच में सामने आया कि इस शख्स ने शनिवार को होटल के मालिक को इसलिए सबक सिखाने के लिए सोचा था क्योंकि उसने पानी की बोतल के लिए अधिक शुल्क लिया था। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) को सीएम शिंदे की जान के खतरे के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद शिंदे की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।आरोपी की पहचान 36 साल के अविनाश वाघमारे के रूप में हुई है, जो मुंबई शहर का रहने वाला है। लोनावाला पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अविनाश मुंबई जा रहा था, बीच रास्ते में वह लोनावाला के एक होटल पर रुका। होटल में रहने के दौरान शराब के नशे में धुत आरोपी इस बात से नाराज था कि होटल प्रबंधक ने उससे पानी की बोतल के लिए अधिक पैसे वसूले हैं।

रविवार को तड़के करीब 2:48 बजे लोनावला पुलिस कंट्रोल रूम को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया, जिसमें सीएम शिंदे की हत्या की साजिश का दावा किया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत मोबाइल नंबर का पता लगाया और मालिक की पहचान मुंबई निवासी के रूप में की। जल्द ही, क्राइम ब्रांच की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हुई और रविवार को घाटकोपर इलाके से आरोपी को पकड़ लिया गया और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 177 (जानबूझकर एक लोक सेवक को झूठी जानकारी देना) के तहत वाघमारे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Most Popular News of this Week

बेलापूर येथील प्रस्तावीत...

खेळाचे मैदान वाचविण्यासाठी निर्णय घेतल्याचा दावा...सखोल अभ्यासासाठी...

लॉजिस्टिक पार्क नोडमधील...

नवी मुंबई (प्रतिनिधी) - सिडकोच्या अनधिकृत बांधकाम नवी मुंबई विभागाने गेल्या...

शासकीय वनजमीनीचा वन...

वाशीतील पत्रकारपरिषदेत बाळासाहेब मिरजेंचा आरोपवाशी (प्रतिनिधी) -...

कोल्हापूरचा अजिक्य रेडकर नवी...

नेरूळचा निरंत पाटील यास नमुंमपा क्षेत्र श्री सन्माननवी मुंबई (प्रतिनिधी)-...

परिवहन निवडीवरून भाजप -शिंदे...

नवी मुंबई (प्रतिनिधी) - काल झालेल्या सर्वसाधारण सभेत परिवहन समिती...

सारसोळेगावातील अनधिकृत...

नेरुळ (वार्ताहर)- नवी मुंबई महापालिका आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे यांच्या...